मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में शुक्रवार को बड्ढा चैंपियन और सिसोली इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें सिसोली इलेवन की टीम ने सात विकेट से जीत प्राप्त की। बड्ढा चैंपियन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें वसीम ने 45, जुनैद ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में परवेज, दीपक, आदेश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिसोली इलेवन की टीम ने 19.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए और सात विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से दीपक सिद्धू ने 75, समीर ने 65 रन की पारी खेली। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक सिद्धू को चुना गया। इस मौके पर रविन्द्र, हनी, कपिल आदि मौजूद रहे। संवाद