कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन में सर्टिफिकेट और प्रशिक्षण कार्यक्रम
र्टिकल ट्रांसपोर्टेशन में सर्टिफिकेट और प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। क्षेत्र में रोजगार क्षमता और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन में सर्टिफिकेट और प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन चेयरमैन विजयराज ने किया। वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन के विशेषज्ञ पुखराज चौधरी ने विचार साझा किए। यह 100 प्रतिशत रोजगार योग्य कार्यक्रम आईटीआई पास, डिप्लोमा इंजीनियर और 12 वीं (पीसीएम) योग्यता वाले छात्रों के लिए है, जो लिफ्ट इंस्टॉलेशन, सर्विस, मेंटेनेंस और पर्यवेक्षण में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर, इंजीनियर और सीनियर सुपरवाइजर के रूप में रोजगार के अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में डाॅ. सुरजीत कौर, डाॅ. सुशीला चौधरी, राजेश चौधरी और प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र अरोड़ा (ग्रुप एडवाइजर) आदि शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।
उन्होंने मेरठ में रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र बनाने और छात्रों को उद्योग प्रासंगिक कौशल से सशक्त बनाने पर जोर दिया। भारत स्कूल ऑफ वर्टिकल ट्रांसपोर्ट बेंगलुरु के साथ समझौता ज्ञापन यह साझेदारी संयुक्त प्रमाणन, संकाय विनिमय, तकनीकी कार्यशालाओं और छात्रों के लिए बेहतर प्लेसमेंट अवसर प्रदान करेगी। विजयराज ने कहा, हमारा मिशन मेरठ को वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन में कुशल पेशेवरों का केंद्र बनाना है। इस कार्यक्रम और भारत स्कूल ऑफ वर्टिकल ट्रांसपोर्ट के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से, हम अपने युवाओं के लिए वैश्विक करियर के अवसर खोल रहे हैं।