फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : भाजपा ने एसआईआर अभियान चलाकर लोगों की जानकारी दी

विज्ञापन
सरधना। नगर के वार्डाें में एसआईआर को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने जागरूकता एवं सेवा 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में भाजपा टीम ने पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम के नेतृत्व में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया। अभियान नगर के विभिन्न वार्डों में मतदान योग्य नागरिकों की जानकारी अपडेट करने और नए वोटरों को पंजीकृत करने के उद्देश्य से चलाया गया।
शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सरधना पहुंचे और नगर के विभिन्न वार्डों में चल रहे एसआईआर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से बीएलओ के साथ मिलकर जनता की मदद कर रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि पिछले एक महीने से पार्टी कार्यकर्ता लगातार लोगों को फॉर्म 6 और फॉर्म 4 भरने में सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि इस तरह के अभियान से नए वोटर पंजीकरण में मदद मिलेगी और जनता की भागीदारी बढ़ेगी। इस मौके पर शानू जैन, आशीष भरत, विनोद जैन, शंकर सिंह, वरुण सिंह, शालिनी सैनी सहित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें