फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के बेटे ने किया था हिमांशु का अपहरण   

Sun, 25 Mar 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कंकरखेड़ा में आठ साल के हिमांशु का अपहरण करने वाला आरोपी पीएसी के सिपाही का बेटा निकला। अपहरण के बाद फिरौती वसूलने की प्लानिंग थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। बच्चा सकुशल बरामद करने पर परिवार ने पुलिस की सराहना की। 
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि कंकरखेड़ा के मंगलपुरी निवासी आनंद के आठ साल के बेटे हिमांशु उर्फ डेविड का शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपहरण हुआ था। आठ घंटे बाद रात करीब 11 बजे पुलिस ने बच्चे को सकुशल कैंट स्टेशन से बरामद कर लिया। दरअसल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें बच्चे को पड़ोसी पंकज कुमार ले जाता दिखाई दिया। जिसके बाद पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा ने बताया कि पंकज का पिता होतीराम 44 वी वाहिनी पीएसी में सिपाही है। सिपाही अपने बेटे को पीटता था। जिससे चिढ़कर उसने बच्चे को अगवा कर फिरौती वसूलने का प्लान बनाया था। 
बेटा पुलिस में जाना, बदमाशों को पीटना 
प्रेसवार्ता में बच्चे को लेकर उसके परिजन भी पहुंच गए। परिजन बोले कि कंकरखेड़ा पुलिस गंभीर नहीं होती तो उनके बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने बच्चे की जान बचाई है। हिमांशु की दादी ने एसएसपी को आशीर्वाद देते कहा कि बेटी ऐसे ही लोगों की जान बचाती रहो। भगवान आपकी तरक्की करेंगे। एसएसपी ने बच्चे को अपने पास खड़ा किया और कहा कि बेटा बड़े होकर पुलिस में जाना और बदमाशों को खूब पीटना। ताकि कोई भी तेरे जैसे मासूम बच्चे को अगवा न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें