फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धामपुर में एक जनवरी से सिंगल यूज प्लास्टिक बंद

Thu, 28 Dec 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
धामपुर नगर पालिका में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते चेयरमैन  चौधरी रवि कुम
विज्ञापन
- पकड़े जाने पर लगाया जाएगा जुर्माना
विज्ञापन

- पालिका की ओर से आयोजित जन संवाद कार्यक्रम हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर। धामपुर नगर पालिका में नए साल पर एक जनवरी से सिंगल यूज प्लास्टिक को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। चेकिंग में पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। जनसंवाद कार्यक्रम में नागरिकों के सुझाव पर पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने यह निर्णय लिया है।
नगर पालिका परिषद की ओर से नगर के अधिकांश सामाजिक संगठनों और नागरिकों के सहयोग से बुधवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नागरिकों से सुझाव मांगे। कार्यक्रम में फरीदुर्रहमान ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने, नगर के प्रत्येक वार्ड में वार्ड मेंबर की अध्यक्षता में स्वच्छता कमेटी का भी गठन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर संजय भटनागर ने कहा कि जब कूड़े का वाहन लोगों के घरों के बाहर निकल जाए। तो वह बाद में कूड़े को सड़कों पर न फेंके। शिक्षक यशपाल तुली ने नागरिकों की समस्या का निदान कराने के लिए टोल फ्री नंबर, हाउस टैक्स जमा करने के लिए अकाउंट नंबर सार्वजनिक करने की जरूरत पर जोर दिया।
व्यापारी नेता उदित बंसल ने नगीना चौराहे से आरएसएम, दुर्गा विहार कॉलोनी और पंडित मदन मोहन मालवीय चौक तक डिवाइडर के साथ पथ प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की। भूतपूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीके सिंह ने नहटौर ओवरब्रिज पर एकत्रित कूड़े से निजात दिलाने, डॉक्टर दिनेश कुमार ने कूड़ा निस्तारण प्लांट को चालू कराने का सुझाव दिया। गुरशरण मोहन ने टूटे कूड़ेदानों के स्थान पर नए कूड़ेदान लगवाने, विभूतिकांत शर्मा ने पौधे को लगाने, कुत्तों, बंदरों, सांड़ को पकड़कर वनों में छुड़वाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

नीरा गोयल ने कई विकसित शहरों का जिक्र कर नगर को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने के लिए नागरिकों से सहयोग मांगा। इस मौके पर अनिल कुमार शर्मा एड., डॉ शंकर लाल शर्मा , भूपेंद्र शर्मा सोनू, अनिल कश्यप, संजीव अग्रवाल खेराती एसपी सलूजा आदि ने भी सुझाव दिए। जिन पर पालिका ने अमल कर नगर को सुंदर, स्वच्छ बनाने में अमल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें