फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोलैंड से लौटे सिंघम से रेलवे स्टेशन के पास लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत ट्रेन में चढ़ने के कारण मेरठ रेलवे स्टेशन पर उतरा था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पोलैंड से लौटकर तमिलनाडू जा रहे तीरामरन बाल सिंघम रविवार रात नशे की हालत में होने के कारण गलत ट्रेन में चढ़कर मेरठ रेलवे स्टेशन पर उतर गए। स्टेशन के बाहर आने पर बदमाश उनकी सोने की चेन लूटकर ले गए। रेलवे रोड थाना पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और दूतावास से भी उसके संबंध में जानकारी जुटा रही है।
तीरामरन बाल सिंघम रविवार शाम फ्लाइट से दिल्ली उतरे थे। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में उसने शराब का सेवन किया। इससे वह नशे में हो गए। रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वह तमिलनाडू जाने वाली ट्रेन की जगह मेरठ से गुजरने वाली ट्रेन में बैठ गए। जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह मेरठ स्टेशन पर उतर गए। दिल्ली वापस जाने वाली ट्रेन के आने में देर थी तो वह बस आदि का पता करने स्टेशन से बाहर आ गए। तभी दो बदमाश उनकी गले की चेन लूटकर भाग गए। इसके बाद वह मदद के लिए कुछ दूरी पर स्थित आर्मी कॉलोनी मेें पहुंचे। यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना रेलवे रोड थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस उसे पूछताछ में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि युवक पोलैंड से आया है। वह नशे की हालत में था। इसके चलते उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की जा रही है।-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें