मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका विषय स्वच्छता ही सेवा रहा। इसमें सिमरन प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर इकरा और अक्षिता रही जबकि तृतीय स्थान शाहीन, अंजली और पारुल को मिला। सांत्वना पुरस्कार खुशी, संजना और सुंदरी को मिला।
प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मोनिका चौधरी ने किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन के लाभ और स्वच्छता को सेवा के रूप में अपनाने को कहा। पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि स्वस्थ और स्वच्छता समाज राष्ट्र की प्रगति के लिए जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति चौधरी और डॉ. नेहा सिंह आदि का सहयोग रहा।