फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिख समुदाय ने मनाई कबीर दास जयंती

Mon, 29 Jun 2026 09:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापरनगर में कबीर दास जयंती कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में शब्द गायन, कीर्तन, प्रवचन हुए। निष्काम सेवक जत्थे ने गुरु को स्मरण किया। सोदर रहिरास साहिब पाठ और सुखमनी साहिब का उच्चारण किया गया। बाल कीर्तनी जत्थे ने शब्द गायन किया। भाई प्रीतम सिंह ने शब्द गायन कर सभी को भाव विभोर कर दिया। अमृतसर से आए भाई जगतार सिंह ने अपने शब्दों से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में रणजीत सिंह नंदा, रणजीत सिंह जस्सल, ज्ञानी चरणप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह भाटिया, हरप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह, जसबीर सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें