फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर मां- बेटे पर हमला, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की गुलिस्ता गार्डन कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मां नसरीन व बेटे समीर पर हमला कर दिया। हमले दोनों चोट लगने से घायल हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन


गुलिस्ता गार्डन कॉलोनी निवासी नसरीन ने लिसाड़ी गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 27 जून को अमन, समीर, शाहिद, सागर तथा एक अन्य उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मां-बेटे पर हमला कर दिया। हमले में मां-बेटे के शरीर पर कई चोटें आई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें