28 दिन तक इनकी निगरानी की जाएगी। हर रोज इनके शरीर का तापमान, खांसी, जुकाम और गले के इंफेक्शन के बारे में पूछा जा रहा है। इनमें से कोई भी बीमार नहीं है। इनमें कुछ घूमने या कारोबार के सिलसिले में गए थे और कुछ वहां नौकरी या पढ़ाई करते हैं। इस लिस्ट में उन लोगों को भी शामिल किया गया है, जो चीन में एयरपोर्ट तक भी पहुंचे हैं।
स्वास्थ्य विभाग अब तक 40 से ज्यादा लोगों की निगरानी बंद कर चुका है। गौरतलब है कि चीन के कई शहरों में कोरोना वायरस को लेकर काफी डर है। चीन में रह रहे दूसरे देशों के लोग अपने घर लौट रहे हैं। जॉब करने वालों को कंपनियां भी वापस भेज रही हैं।
परेशान हैं पीयूष और उनका परिवार
सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीयूष और उसके परिजन परेशान हैं। शास्त्रीनगर निवासी पीयूष जापानी तट पर क्रूज में हैं। परेशान परिजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, संसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम और विधायक सोमेंद्र तोमर को पत्र लिख चुके हैं।