फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अप्रैल से चलेंगी शटल और दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे ने दैनिक यात्रियों को राहत दी है। पांच अप्रैल से दो ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। पहले मेरठ कैंट-रेवाड़ी के बीच चलने वाली शटल का संचालन दस अप्रैल से होना था, लेकिन इसमें फेरबदल कर दिया गया है। अब पांच अप्रैल से मेरठ शटल और दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन शुरू किया होगा। इन दोनों ट्रेनों में एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लिया जाएगा। टिकट काउंटर से मिलेगा, लेकिन अभी मासिक पास नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

18 कोच की शटल का संचालन मेरठ कैंट से सुबह 6.45 बजे संचालन शुरू होगा। सिटी स्टेशन पर सुबह 6.52 बजे पहुंचने के बाद ट्रेन सुबह नौ बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर के मेरठ कैंट स्टेशन पहुंचने का समय सुबह 7.16 और सिटी स्टेशन सुबह 7.28 रहेगा। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर का दिल्ली से चलने का समय दोपहर 1.35 रहेगा। वहीं, सिटी स्टेशन पहुंचने का समय दोपहर 3.47 रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें