फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दलाई लामा से मिलीं शुचि गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट की अध्यक्ष शुचि गुप्ता ने दलाई लामा से भेंट करके आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भेंट भारतीय गिरमिटिया मजदूरों के विस्मृत इतिहास को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से की गई।
विज्ञापन

उन्होंने यह आशीर्वाद आगामी डॉक्यूमेंट्री गिरमिटिया जहाजिन के उपलक्ष्य में लिया। भेंट के दौरान शुचि गुप्ता ने दलाई लामा को अपनी पुस्तक, डॉक्यूमेंट्री का पोस्टर और मेरठ की रेवड़ी-गजक भेंट की। इस पहल का उद्देश्य गिरमिटिया पूर्वजों की कठिन यात्राओं और उनके इतिहास को सामने लाना है। डॉक्यूमेंट्री विस्थापन, पीड़ा, संघर्ष और मानवीय गरिमा के इतिहास को आज की पीढ़ी तक पहुंचाएगी। शुचि गुप्ता ने दलाई लामा से मिले आशीर्वाद को ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दायित्व के लिए प्रेरणादायक बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें