फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउटिंग आंदोलन के अग्रदूत थे श्रीराम वाजपेयी : नीलम

Tue, 11 Aug 2026 05:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज की रेंजर्स समिति द्वारा पंडित श्रीराम वाजपेई जयंती पर अतिथि व्या
विज्ञापन
इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज की रेंजर्स समिति ने किया व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज की रेंजर्स समिति ने मंगलवार को पंडित श्रीराम वाजपेयी जयंती पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का संयोजन रेंजर लीडर कविता गर्ग और प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के नेतृत्व में किया गया।
मुख्य वक्ता नीलम शर्मा ने कहा कि वाजपेयी के आदर्शों को विद्यार्थियों के जीवन से जोड़ना आज की आवश्यकता है। पंडित श्रीराम वाजपेयी भारतीय स्काउटिंग आंदोलन के प्रमुख अग्रदूत थे। उन्होंने स्काउटिंग को केवल प्रशिक्षण नहीं माना। उन्होंने युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने कहा कि सेवा, अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्रप्रेम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं। ममता सिंह ने बताया कि वाजपेयी ने स्काउटिंग को अनुशासन, चरित्र निर्माण और राष्ट्रप्रेम विकसित करने का माध्यम बनाया। सह प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग दिया। कविता गर्ग ने विद्यार्थियों से बाजपेयी के आदर्शों को अपनाने और समाजहित में भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काउट एवं गाइड निदेशक एवं प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार सहित जिला मुख्य आयुक्त डॉ. दुष्यंत कुमार चौहान, सह प्रादेशिक संगठन आयुक्त और सहारनपुर मंडल के अमित कुमार उपस्थित रहे। रेंजर समिति से लायबा, समरीन, सनौबर और अरीबा आदि कई छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें