12बी - श्रीमद् भागवत कथा में उप स्थित श्रद्धालु। (मवाना)
- फोटो : MAWANA
मुक्ति के लिए दान सर्वश्रेष्ठ धर्म
मवाना। स्व. अरुण कुमार गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन व्यास उमेश महाराज ने प्रवचन में कहा कि भगवान ने सृष्टि रचना में श्रेष्ठ जीवन मानव को दिया है। मानव जीवन का उद्देश्य भागवत प्राप्ति, वैराग्य, भक्तिदान है। मुक्ति के लिए दान सर्वश्रेष्ठ धर्म है। दीन हीन, निर्बल, दरिद्र की सेवा नारायण सेवा है। मनुष्य को अपने परिवार के पालन के साथ धार्मिक कार्य का अनुष्ठान निरंतर करते रहना चाहिए।
12ए - श्रीमद् भागवत कथा करते कथा वाचक उमेश। (मवाना)- फोटो : MAWANA