लावड़। श्री शिव बड़ा मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कथावाचक ने वासुदेव-देवकी प्रसंग का वर्णन सुनाया।
बताते चलें कि श्री शिव बड़ा मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन कथावाचक विशाल मणि महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण के जन्म से पहले वासुदेव एवं देवकी के बीच हुए संवाद का प्रसंग सुनाया। जिसे सुनकर कथा में मौजूद श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इसके बाद भगवान कृष्ण की लीलाओं को भी कथा में दर्शाया गया। इसमें भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। यहां अमरीश सैनी, प्रवीण शर्मा, संजय गुप्ता, सोमपाल, सोनू, मोहन सैनी, सौरभ, संजय, सुदीप कश्यप, जयपाल, दीपक, मूलंचद, चमन आदि मौजूद रहे।