फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीराम कथा का समापन, फूलों से खेली होली

विज्ञापन
दौराला - श्री राम कथा में कथा व्यास का आशीर्वाद लेते प्रभारी मंत्री धर्मपाल। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
दौराला। पीरपुर-मंडौरा गांव में चल रही श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास शांतनु महाराज ने शबरी, अहिल्या और भारद्वाज मुनि की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान को पाने के लिए पुकारो और प्रतीक्षा करो। गुरु महिमा, चित्रकूट, दशरथ महाप्रयाण का मार्मिक वर्णन सुनाया। सभी भक्त भाव विभोर हो गए। कथा में फूलों की होली खेली गई। महाराज ने भक्तों संग वृंदावन की परंपरा वाली फूलों की होली खेली। यह पर्यावरण अनुकूल रस्म, त्वचा व आंखों को सुरक्षित रखती है, फुलेरा दूज की भांति शुभ मानी जाती है। कथा में मुख्य यजमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह रहे। कथा में प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, पूर्व मेयर सुशील गुर्जर, विनीत अग्रवाल, हर्ष गोयल, डॉ. विनय गुप्ता, पदम, सत्येंद्र भराला, सुनील प्रधान आदि मौजूद रहे।

दौराला - श्री राम कथा में कथा व्यास का आशीर्वाद लेते प्रभारी मंत्री धर्मपाल। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें