फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपर जिला जज प्रथम ने किया न्यायालय भवन का निरीक्षण

विज्ञापन
नवीन न्यायालय भवन का निरीक्षण करने पहुंचे अपर जिला जज आदि। (स्त्रोत प्रशासन) मवाना।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मवाना। अपर जिला जज ने मवाना खुर्द के पास स्थित नवीन न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में स्थान चिह्नित कर 200 अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चेंबरों के निर्माण के लिए निर्देश दिए और न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला जज प्रथम असलम सिद्दीकी ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर जिला जज आलोक द्विवेदी भी मौजूद रहे। दोनों न्यायिक अधिकारियों ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस सहायता केंद्र, बस स्टॉप के साथ-साथ सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। अधिवक्ता आदेश शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों से वार्ता कर अधिवक्ताओं के चेंबर बनने के बाद ही कोर्ट शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी ने अधिवक्ताओं को द्वारा मौके पर ले जाकर बैठने के स्थल दिखाए। मल्टी स्टोरी भवन में अधिवक्ताओं के चेंबर बनेंगे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया, सिविल बार के सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, मवाना बार एसोसिएशन के उपसचिव सुनील कुमार, पूर्व सचिव समीर त्यागी, अधिवक्ता पवन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें