किठौर। कस्बे में चल रही रामलीला में शुक्रवार को गिरिजा पूजन, धनुष यज्ञ तथा परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया। मंचन में श्रीराम के धनुष खंडन करते ही सीता ने श्रीराम भगवान के गले में वरमाला पहनाई। इसके बाद धनुष खंडन की आवाज सुनकर परशुराम पहुंचे, जहां पर लक्ष्मण तथा परशुराम संवाद हुआ। इस दौरान प्रधान अनिल गर्ग, भाष्करण शर्मा, नरेश गोयल, मूलंचद बंसल, रोबिन गोयल, संदीप शर्मा, निक्की गर्ग, नवीन गोयल, रूचित गोयल, गोल्डी बंसल, अमन बंसल, यश गोयल आदि मौजूद रहे। कमेटी के प्रधान ने बताया कि शनिवार को कस्बे में राम बरात निकाली जाएगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।