फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

शहर में टीपीनगर बनवारी वाटिका और शास्त्रीनगर सेक्टर दो सेंट्रल मार्केट में भागवत कथा का आयोजन किया गया। उधर, सदर लक्ष्मीनारायण मंदिर में यज्ञ के बाद भंडारे के साथ भागवत कथा का समापन हुआ।
ट्रांसपोर्ट नगर गुप्ता कॉलोनी स्थित बनवारी वाटिका में धार्मिक सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास पंडित जनार्दन तिवारी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कृष्ण की नटखट लीलाओं को सुनकर श्रोता भी भावुक हो गए। बैंडबाजों के साथ श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का मंचन दिखाया गया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान कृष्ण की स्मृति मात्र से सभी को सुख की प्राप्ति होती है। इस दौरान विजय कुमार, राजीव मित्तल, विपिन अरोड़ा, मनोज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नरेश गोयल, राकेश गोयल, जय गोयल, विपिन अरोड़ा, जितेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, शास्त्रीनगर सेक्टर दो सेंट्रल मार्केट में आयोजित भागवत कथा में कहा कि मनुष्य को अपने मन को स्थिर कर प्रभु नाम की शरण लेनी चाहिए। तभी उसे सुख की प्राप्ति संभव है। मनुष्य को नित्य भगवान की शरण में रहना चाहिए। अच्छे विचार और अच्छे कार्य करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। उन्होंने भगवान कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा में राजीव कुमार गुप्ता, कमल कौशिक, कुलदीप भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, सदर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन यज्ञ के साथ हुआ। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। डॉ. रामप्रकाश शास्त्री ने कहा कि समय और समुद्र की लहरें किसी का इंतजार नहीं करती। समय के महासागर में धर्म ग्रंथ हमें जलदीप की तरह रास्ता दिखाते हैं। इस दौरान कमल जायसवाल, अनीता जायसवाल, संत कुमार, शैलेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें