फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य बनकर सुमनलता से मिलता था शोएब  

Sun, 09 Apr 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाथ में कलावा बांधता था। अपना नाम आदित्य उर्फ बबलू बताता था। करीब पांच साल पल्लवपुरम में सुमनलता के ब्यूटी पार्लर के पास ही फाइनेंस कंपनी खोली थी। वह आदित्य नाम से ही सुमनलता से मिलता था। बड़ी-बड़ी बातें कर उसने सुमनलता के परिवार से गहरे संबंध बना लिए और फिर बच्चा पार्क पर ऑफिस खोलकर सुमनलता की बेटी नेहा को जॉब पर लगा लिया। अब नेहा हत्याकांड की परतें खुलनी शुरू हुईं तो यह खुलासा भी हो गया कि शोएब कुरैशी नाम के इस शख्स ने आदित्य बनकर नेहा के परिवार से हर कदम पर विश्वासघात किया था।
विज्ञापन

ग्रेटर पल्लवपुरम निवासी बीसीए की छात्रा नेहा की हत्या में शोएब कुरैशी को पुलिस नामजद कर चुकी है। लेकिन तीन दिन बाद भी नेहा की अपह्त मां सुमनलता का सुराग नहीं लगा है। सुमनलता के पति पवन कुमार रोडवेज में संविदा कर्मी हैं। बेटी की हत्या और पत्नी का कोई सुराग न मिलने पर परिवार में कोहराम मचा है। नेहा की बहन श्वेता ने बताया कि उसकी मां सुमनलता ने करीब पांच साल पहले पल्लवपुरम में ब्यूटी पार्लर खोला था। वहीं पर शोएब फाइनेंस कंपनी चलाता था। शोएब कुरैशी ने अपना नाम आदित्य उर्फ बबलू बताया था। सुमनलता से शोएब ने आदित्य नाम बताकर ही मुलाकात की थी और धीरे-धीरे उनके परिवार से भी जुड़ गया था। 

एक साल पहले खुला था राज
शोएब के पवन कुमार के परिवार से गहरे संबंध हो गए थे। एक साल पहले नेहा के परिवार को शोएब का असली नाम पता चला था। जिसको लेकर शोएब और सुमनलता में कहासुनी हुई थी। लेकिन शोएब ने फिर से उनके परिवार से संबंध बना लिए थे। सुमनलता की दो बेटी और एक बेटा है। जिनकी नौकरी लगवाने की बात शोएब अक्सर करता था। लेकिन उन्हें मालूम नहीं था कि शोएब एक दिन उनके परिवार को ही बर्बाद कर देगा। 
विज्ञापन


घर पर खिलाया और विश्वास तोड़ा 
नेहा की बहन श्वेता के अनुसार वे शोएब को अपने परिवार के सदस्य की तरह घर पर बैठाकर खाना खिलाते थे। उसने हमारे विश्वास को तोड़ा है। उन्हें क्या पता था कि वह उनकी बहन को मौत के घाट उतार देगा। अभी तो मां सुमनलता भी गायब है। न जाने वे किस हालत में होंगी। परिवार ने आशंका जताई है कि सुमनलता के साथ भी शोएब ने ही अनहोनी कर दी है। लालकुर्ती पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम हत्यारोपी शोएब की तलाश में जुटी हुई हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें