फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फाल्गुन महोत्सव में गूंजे श्याम बाबा के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
- खाटू श्याम मंदिर दाल मंडी और मुल्तान नगर में हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सिद्धपीठ श्री खाटू श्याम मंदिर दाल मंडी और मुल्तान नगर में फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के जयकारे लगाए और भजनों के माध्यम से उनका गुणगान किया।
दाल मंडी स्थित मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। कलाकारों ने एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा...गीत गाया। मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया। आरती के बाद बाबा के नाम की मेहंदी लगाई गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। शाम को वृंदावन के आचार्य राहुल शर्मा ने सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा और भक्तों ने ज्योति कर बाबा का आशीर्वाद लिया। श्याम रसोई में योगेश होंडा और प्रियंका बिंदल का सहयोग रहा।
विज्ञापन

मंदिर समिति में अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल नयन बिंदल, अशोक गुप्ता, राजीव मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप मित्तल, प्रवीण अग्रवाल, अजय मित्तल रहे।
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर में खेली फूलों की होली
- मुल्ताननगर के खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में मुदित अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल ने बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित की। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। भक्त श्याम बाबा के रंग में रंगे नजर आए। मंदिर के संस्थापक अनिल गोल्डी ने अतिथियों का स्वागत किया। श्याम बाबा को कोलकाता से आए पीले गुलाब और हरे फूलों से विशेष रूप से सजाया गया। भजन संध्या का शुभारंभ भरत शर्मा ने गणेश वंदना से किया। पूजा शर्मा ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। कृष्णा भारद्वाज ने फूलों की होली खिलवाई। संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर नीरज शर्मा, भरत, शुभम अग्रवाल, अभि सिंघल, दीपक गोयल, संजय माहेश्वरी, कर्मवीर यादव, रामानंद प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें