फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चर्म शोधन कारखाने को लेकर ज्ञापन देगा शोषण क्रांति दल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। ग्रामीणों की शिकायत पर एक सप्ताह पूर्व रोहटा में उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद बंद किए गए चर्म शोधन कारखाने का मुद्दा गरमा गया है। चर्म शोधन कारखाना बंद करने के विरोध में शोषण क्रांति दल मैदान में उतर आया है। इस संबंध में शोषण क्रांति दल ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दलितों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। शोषण क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत की ओर से मेरठ मंडल आयुक्त को पत्र भेजकर दलितों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर मेरठ कमल किशोर कंडारकर ने एक सप्ताह पूर्व शिकायत पर उक्त चर्म शोधन कारखाना बंद करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उप जिलाधिकारी के आदेश का पालन कराते हुए चर्म शोधन कारखाने को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया था। इसके बाद से यहां काम करने वाले कई परिवार बेरोजगार हो गए थे। हालांकि, ग्रामीणों को चर्म शोधन कारखाना बंद होने के बाद से बदबू, जल व वायु प्रदूषण से मुक्ति मिल गई है।
शोषण क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने मेरठ मंडलायुक्त को लिखित शिकायत भेजकर उप जिलाधिकारी पर एक पक्षीय कार्रवाई का खुला आरोप लगाते हुए शिकायत की है। कहा कि दूसरे समाज के लोगों ने दलितों का उत्पीड़न करते हुए चर्म शोधन कारखाने में काम करने वाले दलित परिवारों का रोजगार छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें