फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में साप्ताहिक बंदी और कोरोना कर्फ्यू के बाद भी खुली रही दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में साप्ताहिक बंदी और कोरोना कर्फ्यू के बाद भी खुली रही दुकानें
विज्ञापन

सरधना। नगर में शनिवार को साप्ताहिक बंदी के साथ ही कोरोना कर्फ्यू भी लागू था। जिसका अधिकतर दुकानदारों ने पालन किया और अपने प्रतिष्ठान व दुकानें बंद रखीं। लेकिन कुछ दुकानदार कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते नजर आए। दुकानों का आधा शटर खोले रखा, ताकि ग्राहक को सामान बेच सकें।
सरधना में कोरोना महामारी के बीच इस बार कर्फ्यू में कुछ दुकानदार गाइडलाइन का सही तरीके से पालन कर रहे हैं। शनिवार को नगर में साप्ताहिक बंदी के साथ ही कोरोना कर्फ्यू भी लागू रहा। लेकिन कुछ दुकानदार कर्फ्यू का पालन न करते हुए दुकान खोलकर सामान बेचते नजर आए। पिछले वर्ष भी कोरोना महामारी के दौरान कुछ दुकानदारों ने लॉकडाउन का जमकर उल्लंघन कर दुकानें खोली और सामान की बिक्री कर मोटी कमाई की। पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन के उल्लंघन में कुछ दुकानदारों पर मुकदमे भी दर्ज किए, जिन्हें बाद में सरकार ने वापस ले लिया।
विज्ञापन

जिस कारण कई दुकानदारों में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का डर नहीं दिख रहा है। जिस वजह से वह कर्फ्यू में भी दुकान खोल रहे हैं। पुलिस की गाड़ी आते देख यह दुकादार दुकान का शटर नीचे कर लेते हैं और उनके जाने के बाद फिर से आधा शटर खोल लेते हैं।
विज्ञापन

एसडीएम अमित भारतीय का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू में कोई दुकानदार दुकान खोलता पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
दुकानें बंद रखी, बाजार व सड़कें रहीं सूनी
मवाना। कोरोना कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को नगर में व्यापारियों ने सभी दुकानें बंद रखी। जिससे सभी सड़कें और बाजार सूने नजर आए।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शासन ने शनिवार और रविवार को कर्फ्यू घोषित किया हुआ है। जिसके चलते शनिवार को नगर का समस्त बाजार पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारियों ने स्वयं ही सुबह से ही अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जिससे नगर की सड़कें और बाजार सूने नजर आए। लोग भी घरों में ही दुबके रहे। जरूरी काम से ही कुछ लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें