दौराला। सिवाया निवासी अभिषेक की दुकान से चोर जनरेटर, कंप्रेसर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने दौराला थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिषेक ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह प्रतिदिन सुबह करीब 9:00 बजे से रात साढ़े सात बजे तक दुकान खोलता है। 22 अगस्त की शाम रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात में चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। 23 अगस्त की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो जनरेटर, कंप्रेसर समेत अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है।