फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टाटा ऐश गाड़ी से टकराकर बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार को टाटा ऐश गाड़ी से टकराने के बाद बाइक सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। करनावल निवासी कृष्ण बाइक से मेरठ से अपने गांव लौट रहा था। वह हेलमेट लगाए हुए था। मेरठ-करनाल हाईवे पर एक कॉलेज के सामने पहुंचने पर उसकी बाइक की टाटा ऐश गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से कृष्ण सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। उधर, पुलिस ने ऐसी किसी दुर्घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें