जानीखुर्द। जानी पुलिस ने रविवार को कस्बा सिवाल खास स्थित एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक की पेटियां चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक से चोरी की गई दो पेटी कोल्ड ड्रिंक बरामद की है। रविवार को कस्बा सिवाल खास निवासी अनीस की दुकान से कोल्ड ड्रिंक की पेटियां चोरी हुई थी। अनीस ने कस्बा सिवाल के ही तीन युवकों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने नामजद करवाये गये एक आरोपी सुल्तान को चोरी की गई कोल्डड्रिंक की दो पेटी सहित गिरफ्तार किया है। संवाद