संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। गांव रासना निवासी चंद्रकांत गुप्ता के साथ उधार के रुपए मांगने पर आरोपी गौरव शर्मा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सरूरपुर थाने पर प्राथमिकी की दर्ज कराई है।
पीड़ित चंद्रकांत ने बताया कि आरोपी गौरव पर दुकान के सामान के रुपए उधार है। बीते 31 तारीख को उसने आरोपी से उधार चुकाने के लिए कहा तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी थी। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझा कर घर भेज दिया था। रविवार को सुबह के समय आरोपी फिर से उसकी दुकान पर सामान लेने के लिए आया। जब उसने उधार सामान देने से मना कर दिया तो आरोपी ने धारदार हथियार से उसे पर जानलेवा हमला कर दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।