फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 अगस्त से मेरठ में होगी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

Sun, 25 Jun 2017 04:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
आईआईएमटी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले मेरठ में बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग होगी। 100 डेज, अग्निसाक्षी, दलाल, गुलाम-ए- मुस्तफा आदि फिल्मों के डायरेक्टर पार्थो घोष इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। 
विज्ञापन


मेरठ आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में शनिवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी कॉलेज के कुलाधिपति और बॉलीवुड डायरेक्टर ने दी। पार्थो घोष ने बताया कि अंग्रेजों के समय से ही बॉलीवुड डायरेक्टर फिल्मों में अंग्रेजी का ज्यादा प्रयोग करते हैं। आईआईएमटी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनल तले बनने वाली फिल्म हिंदी भाषा को अहम भूमिका देने वाली होगी। फिल्म का विषय पूरी तरह स्टूडेंट की कॉलेज लाइफ के ऊपर है। फिल्म में कॉलेज के समय छात्रों की भाषा, उनकी हॉस्टल जीवन से लेकर कॉलेज में पढ़ाई करने तक की उनकी दिनचर्या के आधार पर निर्माण होगा। फिल्म में हिंदू मुस्लिम के बीच आपसी सौहार्द देखने को मिलेगा। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के साथ हिंदी भाषा के उत्थान का काम फिल्म में नजर आएगा। यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने बताया कि फिल्म का टाइटल जल्द ही रिलीज होगा। इसके बाद 21 अगस्त से यूनिवर्सिटी कैंपस से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। फिल्म में बॉलीवुड के जाने पहचाने चेहरों के साथ मेरठ के भी कलाकारों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को काम करने का मौका दिया जाएगा। फिल्म पूरी तरह मेरठ जिले में ही शूट की जाएगी। फिल्म में सह-निर्माता कृष्ण गुप्ता होंगे।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें