फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आंध्र प्रदेश के इंजीनियर, पत्नी और बेटी के सुसाइड केस में शूटिंग अकादमी का संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्र के ध्यानार्थ
विज्ञापन


16 अगस्त को गोदावरी नदी के पुल से लगाई थी छलांग, दस साल के बेटे की बच गई थी जान

बेटी के पति की मौत के बाद परिवार से संपर्क बढ़ाकर ब्लैकमेलिंग कर किया जान देने के लिए विवश

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। सिटी की स्वाट टीम और आंध्र प्रदेश की पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए राइफल शूटिंग अकादमी के संचालक आरोपी शेख सादिक खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के पंचायती राज इंजीनियर तील्लापुडी नूकाराजू (61 वर्ष), उसकी पत्नी मीना (59 वर्ष) और बेटी सौजन्या (34 वर्ष) को नदी में कूदकर आत्महत्या के लिए विवश किया था। परिवार के नदी में कूदने के बाद सौजन्या के दस साल के बेटे की जान बच गई थी। वह राष्ट्रीय स्तर का तैराक बताया गया है। टीम ने आरोपी शेख सादिक खान को शनिवार को मेरठ साउथ स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था। आंध्र प्रदेश पुलिस आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।

मेरठ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सोमवार रात बताया कि काकीनाडा के पिठापुरम क्षेत्र में इंजीनियर ने 16 अगस्त को परिवार के तीन सदस्यों के साथ राजमुंदरी स्थित गोदावरी नदी के पुल से छलांग लगाई थी। सुसाइड नोट और आंध्र प्रदेश पुलिस की जांच में काकीनाडा के दरवाजा येरुसु वारी निवासी आरोपी शेख सादिक खान (26) का नाम सामने आया था। सौजन्या के पति की मृत्यु के बाद अभियुक्त ने सहायता के बहाने परिवार से निकटता बढ़ाई थी। बाद में उसने दबाव और धमकी देकर उनका आर्थिक शोषण करना शुरू कर दिया। काकीनाडा के राइफल शूटिंग अकादमी संचालक और कोच शेख सादिक खान ने परिवार को प्रताड़ित किया था। आरोपी पर परिवार के मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से शोषण करने का आरोप है। आरोपी परिवार को ब्लैकमेल कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोपी ने उनके बैंक खातों, आभूषणों और संपत्ति को अपने नियंत्रण में ले लिया था। परिवार के नदी में कूदकर जान देने के बाद आरोपी के खिलाफ आंध्र प्रदेश पुलिस ने थाना सर्पवरम में आत्महत्या के लिए विवश करने समेत अन्य आरोपों के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


पहले दिल्ली आया और फिर मेरठ

परिवार के जान देने के बाद आरोपी आंध्र प्रदेश से दिल्ली आ गया। यहां वह एक शूटिंग अकादमी में अपने परिचित से मिलने पहुंचा था। यहां वह कुछ दिन रुका और फिर अकादमी में ही आए मेरठ के एक व्यक्ति से आरोपी ने नजदीकी बढ़ा ली। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घटना के संबंध में उसे जानकारी नहीं दी और वह उसकी व्यक्ति के साथ मेरठ आ गया। यहां वह उसी के घर पर रह रहा था। आंध्र प्रदेश पुलिस को उसकी लोकेशन मिली तो स्थानीय पुलिस से संपर्क के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

कार से मिला सौजन्या का नोट तो खुला राज

इस मामले में उस समय नया मोड़ आया था। जब आंध्र प्रदेश पुलिस को घटनास्थल के पास खड़ी कार से सौजन्या का सुसाइड नोट मिला था। इसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उसके पति की मृत्यु के बाद परिवार की मदद के बहाने नजदीकियां बढ़ाईं और फिर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाने लगा। इसके अलावा जांच में इंजीनियर ने भी जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर शिकायत की थी। इस पत्र को उन्होंने अपने परिचित व करीबियों को भी व्हाट्सएप के जरिये साझा किया था।
विज्ञापन


.
जहर देकर कर दी थी सौजन्या के पति की हत्या
मेरठ। पुलिस ने बताया कि कार से मिले सौजन्या के नोट से पता चला कि उनका दस साल का बेटा आरोपी शेख सादिक खान की अकादमी में जाता था। इसी कारण उनकी आरोपी से पहचान हुई। आरोपी ने सौजन्या के पति जगदीश्वर रेड्डी की भी दो जुलाई को जहर देकर हत्या कर दी थी। आरोपी सौजन्या को ब्लैकमेल कर मुस्लिम धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने, इस्लामिक पुस्तकें पढ़ने और धर्म परिवर्तन के लिए विवश कर रहा था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें