फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शूटर शार्दूल विहान ने झटके चार मेडल

विज्ञापन
मेरठ-------दिल्ली में मेडल जीतने के बाद शूटर शार्दूल विहान व अन्य
विज्ञापन
मोदीपुरम। दिल्ली में चल रही 67वीं शूटिंग नेशनल चैंपियनशिप जूनियर और सीनियर में शूटर शार्दूल विहान ने एक के बाद एक चार मेडल झटककर मेरठ का नाम रोशन किया है। ट्रैप शूटिंग में शार्दूल ने यह मेडल जीते हैं।
विज्ञापन


मूल रूप से मोदीपुरम हाईवे स्थित सिवाया गांव निवासी दीपक विहान के बेटे शार्दूल विहान पहले डबल ट्रैप खेलता था। लेकिन ओलपिंक में डबल ट्रैप बंद होने के बाद उसने ट्रैप में शुरू की और वह अब दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय कोच अनवर सुल्तान व पर्सनल कोच मोहम्मद खालिद कुवैत की देखरेख में अपने खेल को आगे बढ़ा रहे हैं। 13 जनवरी को दिल्ली के कर्णी सिंह स्टेडियम में शुरू हुई 67वीं शूटिंग नेशनल चैंपियनशिप में व्यक्तिगत खेल में गोल्ड मेडल लिया। टैप में सिल्वर मेडल लक्ष्य सिंह शौरान, पृथ्वी सिंह टोडमैन ने ब्रांज मेडल हासिल किया। टीम जूनियर में विनय चंद्रावत ने गोल्ड मेडल, शार्दूल विहान ने सिल्वर मेडल और जुहैर खान ने ब्रांज मेडल हासिल किया। शार्दूल ने टीम इवेंट में भी जूनियर और सीनियर में ब्रांज मेडल हासिल कर मेरठ का नाम रोशन किया। शार्दूल विहान ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल भी जीत रखा है। वर्ष 2018 में ओलंपिक में से डबल ट्रैप शूटिंग खत्म करने के बाद अब वह ट्रैप शूटिंग की तैयारी कर रहा है। उसके मेडल मिलने पर पिता दीपक विहान, चाचा मनोज विहान, कोच अनवर सुल्तान ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें