मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर गंगानगर राकेश कुमार के अनुसार बदमाशों की अपाचे बाइक यूपी 14 सीक्यू 5325 कब्जे में ले ली है। तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा लिखा गया है। बाइक पर नंबर गाजियाबाद का है। जांच में बाइक भी चोरी की प्रतीत हो रही है।
रेकी के बाद घटना
सुमन के मुताबिक अनुज मेरठ कॉलेज में बीए का छात्र है। कुनाल केवी सिख लाइन में कक्षा 9 में है। तीनों बदमाशों की उम्र करीब 24-25 साल रही होगी। तीनों ने गंदे से कपड़े पहने हुए थे और पैरों में जूते थे। माना जा रहा है कि बदमाश रेकी करने के बाद घर में घुसे। उन्हें घर के सदस्यों की पूरी जानकारी थी इसलिए पहले सभी को एक जगह इकट्ठा किया। फिर लूटपाट की नीयत से बंधक बनाने लगे।
कहीं नहीं मिला सीसीटीवी कैमरा
बैंक मैनेजर के घर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की तलाश की। लेकिन मुख्य रास्ते पर दूर तक भी किसी घर या दुकान के बाहर कैमरा नहीं मिला।
पड़ोसियों ने निभाया धर्म
इस घटना में पड़ोसियों ने भी अपना धर्म निभाया। सुमन की चीख सुनकर पड़ोसी अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत ही वहां पहुंचने शुरू हो गए। जिससे बदमाशों ने खुद के घिरा देखा और फरार हो गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/