खबर खजाना के विजेता शोएब इकराम
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला द्वारा पाठकों के लिए चलाए जा रहे कॉन्टेस्ट 'खबर खजाना' में मेरठ के शोएब इकराम शनिवार को विजेता बने। उन्हें अमर उजाला के मेरठ स्थित कार्यालय में 'सोने का सिक्का' देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के साथ अपनी इस खुशी को साझा किया...
शेयर ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत श्यामनगर निवासी शोएब के अनुसार शुक्रवार को जब उन्हें मालूम चला कि वह खबर खजाना के विजेता बने हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2002 से वर्तमान तक 'अमर उजाला' के नियमित पाठक हैं। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। घर के अन्य सदस्यों को भी अखबार में काफी दिलचस्पी है।
उन्होंने बताया कि वह इससे पहले अखबार की अन्य प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। लेकिन खबर खजाना काफी दिलचस्प है। उन्हें समाचार पत्र में प्रकाशित होने वाली स्थानीय और बिजनेस की खबरें काफी पसंद हैं। इसके अलावा माई सिटी उन्हें रुचिकर लगता है।