फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप के बावजूद छूटती रही कंपकंपी

विज्ञापन
मेरठ में सर्दी के दौरान कमिश्नरी चौराहे से गुजरती युवतियां।
विज्ञापन
दिन में धूप के बावजूद छूटती रही कंपकंपी
विज्ञापन

मोदीपुरम। ठंड का सितम जारी रहेगा। बुधवार को दोपहर में धूप खिलने के बावजूद शीतलहर से कंपकंपी छूटती रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी सुबह शाम राहत के आसार नहीं है।
हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिन का तापमान तीन दिन से 15 डिग्री से नीचे होने के कारण सर्दी का असर ज्यादा हो रहा है। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है और दिन में धुंध परेशान कर रही है। बुधवार को दिन के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन सर्दी कम नहीं हुई। रात का तापमान 1.2 डिग्री गिर गया। शाम होते होते ठंड और भी बढ़ गई। बुधवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 82 और न्यूनतम 64 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

बढ़ गया मेरठ में एक्यूआई
मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से बढ़ गया है। अभी तक 150 के आसपास चल रहा एक्यूआई बुधवार को 255 पर पहुंच गया। मेरठ के अलावा, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली, बागपत व बुलंदशहर का भी एक्यूआई बढ़ा है। अभी इसका असर ऐसे ही रहेगा। 20 दिसंबर से हवा की गति धीमी होगी तो एक्यूआई 300 के पार जा सकता है।
विज्ञापन

21-22 को बूंदाबांदी के आसार
बृहस्पतिवार से दिन में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। नया पश्चिमी विक्षोभ 20 दिसंबर तक पहाड़ों पर पहुंच रहा है। इससे फिर मौसम बदलेगा और 21-22 में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। यह विक्षोभ अभी ज्यादा प्रभावी नहीं दिख रहा है। अभी शीतलहर से मौसम सर्द बना रहेगा।
-डॉ एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
मुख्य शहरों का एक्यूआई
गाजियाबाद -- 340
बुलंदशहर -- 324
नोएडा -- 318
दिल्ली -- 292
बागपत -- 283
मेरठ 255
हापुड़ -- 153
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें