फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किट्टू की हत्या का राजफाश करने वाली शिवानी को थाने में पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी सास और ननद के खिलाफ पुलिस ने की शांति भंग की कार्रवाई
विज्ञापन

पुलिस ने बालिका को अगवा कर हत्या के आरोपी पति को भेजा था जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। पति से हुए विवाद के बाद सबक सिखाने के लिए शिवानी ने दो वर्ष हुई किट्टू उर्फ मानवी की हत्या का राज खोल दिया था। इसके बाद पुलिस ने शिवानी के पति सुमित को हत्या व अपहरण के ममले में गिरफ्तार लिया था। इससे गुस्साई सुमित की मां बबीता और बहन सविता ने शिवानी के साथ थाने में ही मारपीट कर दी। इस मामले का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शिवानी की सास व ननद पर शांतिभंग करने की कार्रवाई की है।
टीपीनगर क्षेत्र के मुल्तान नगर में बबलू के मकान के निचले हिस्से में कूरियर कंपनी की गाड़ी चलाने वाले धीरेंद्र सिंह पत्नी पुष्पा और बेटी किट्टू के साथ किराए पर रहते थे। इसी मकान के ऊपरी हिस्से में मूलरुप से गगोल गांव निवासी सुमित, मां बबीता, बहन सविता, भाई अमित और भाभी अनिता के साथ रह रहा था। सुमित अपराधी प्रवृत्ति का था। उसकी तलाश में पुलिस अक्सर दबिश देने आती थी। इस पर धीरेंद्र के कहने पर बबलू ने सुमित के परिवार से मकान खाली करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले किट्टू की मां ने सुमित की भाभी को कोई दवा पिला दी थी। इससे उसके गर्भ में पल रहे दो बच्चों की मौत हो गई थी। इसे लेकर सुमित गुस्से में था। चार जनवरी 2023 की रात आरोपी सुमित ने किट्टू की हत्या कर शव दबा दिया। दो साल तक पुलिस हत्या का खुलासा नहीं कर पाई। शिवानी को सविता ने बताया था कि किट्टू की हत्या सुमित ने की थी। पति को सबक सिखाने के लिए शिवानी ने हत्या का राज किट्टू की मां के सामने खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने वारदात का खुलासा किया। तीन दिन पूर्व इस मुकदमे के सिलसिले में सुमित की मां और बहन थाने गई थी। वहां शिवानी दिखाई दी तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें