फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर मंदिर सजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। शिवरात्रि पर्व पर कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों को रंग-बिरंगी लाइटों एवं झालरों से सजा दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से हरिद्वार जल लेने गए कांवड़ियों के लौटने के इंतजार में परिजन मंदिर परिसर में पहुंचने लगे हैं। कस्बे के प्राचीन पांडेश्वर मंदिर में कांवड़िये सोमवार को पहुंच गए। ये शिवरात्रि के अवसर पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। क्षेत्र के गांव सराय खादर, तारापुर, रठौरा खुर्द, नगली गजरौली चामरोध, बामनौली समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में काफी संख्या में शिवालय हैं। इनमें महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी हो गई हैं। श्रद्धालु नियमित रूप से भोले बाबा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इनमें से कई शिवालय काफी पुराने हैं। जहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। शिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के सभी शिवालयों को रंग-रोगन कर सजाया गया है। साथ ही रंगबिरंगी लाइट की व्यवस्था की गई है। सराय खादर गांव में स्थित शिव मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया गया है। सभी शिवालयों में महाशिरात्रि पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अतिरिक्त ऐतिहासिक नगरी में प्राचीन पांडेश्वर के निकट स्थित प्राचीन जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जयंती माता शक्ति पीठ मंदिर के ट्रस्ट अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि शिवरात्रि पर शिव रुद्राभिषेक एवं जागरण करने से पाप नष्ट हो जाते हैं। भंडारे में अमित मोहन गुप्ता, अरुण कुमार चेयरमैन, रोहित शर्मा, अजय कुमार, पूजा अमित राघव, प्रदीप रस्तोगी, शैलेंद्र, रामपाल आचार्य मुकेश, दीपक, कमलदत्त आदि का सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें