फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एक कांवड़िए की मौत, 9 घायल

विज्ञापन
सकौती हादसे में घायल मृतक दुर्गेश का फाइल फोटो - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
दौराला (मेरठ)। हाईवे पर रविवार रात एवं सोमवार सुबह कई हादसे हुए। इनमें एक कांवड़िये की मौत हो गई। वहीं, नौ कांवड़िये घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

भरत विहार प्रेम नगर दिल्ली निवासी कांवड़िया दुर्गेश अपने साथी पवन के साथ रविवार रात बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। इस दौरान सकौती ओवरब्रिज के समीप सामने से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों कांवड़ियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और कार को कब्जे में ले लिया। हालांकि चालक हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे में घायल दुर्गेश की सोमवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। उसके भाई अमित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, ओवरब्रिज के समीप दो बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार न्यू कॉलोनी मेरठ निवासी मनीष एवं नीरज और नांगलोई दिल्ली के निवासी राकेश एवं अजय घायल हो गए। तीसरे हादसे में मटौर गांव के सामने एक कार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। जिसमें सहारनपुर निवासी कांवड़िये नीरज एवं पल्हैड़ा निवासी कांवड़िये नितिन घायल हो गए। चौथे हादसे में मटौर गांव के सामने कार बचाने के प्रयास में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे विजय नगर गाजियाबाद निवासी नवीन एवं राहुल घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने सीएचसी में उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें