फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में पूरातन छात्र सम्मेलन में सम्मानित हुए पूरातन छात्र पूर्व विधायक संगीत सोम क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। कृषक इंटर काॅलेज में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में पूर्व विधायक संगीत सोम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।
अध्यक्षता विद्यालय के पुरातन छात्र सेवा निवृत्त डिप्टी डायरेक्टर बीज प्रमाणीकरण निगम जितेंद्र कुमार धामा व संचालन विनोद लांबा ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि विद्यालय की अमूल्य धरोहर के रूप में उपस्थित शख्सियतों (पुरातन छात्रों) के इस समागम का साक्षी होना मेरे लिए अविस्मरणीय पल है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कर्नल रणवीर सिंह मलिक, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र धामा, सुनील धामा आदि ने भी विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वीर सिहं, श्रीपाल सिंह, नीरज चौधरी, नीटू प्रधान, प्रमोद प्रधान, अशोक खेप्पड, सुरेंद्र मुखिया, विनोद दीवान, बंटी सांधन, अशोक अस्सा, कृष्णपाल, डाॅ. विमल, डाॅ. विजय काकरान, मानवेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें