सरूरपुर। शिवभक्त को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करते पंडित आदेश फौजी। स्वयं
सरूरपुर। महाराणा प्रताप कांवड़ मार्ग पर भारतीय मतदाता संघ की ओर से लगाए गए छठवें कांवड़ सेवा शिविर का समापन हो गया। शिविर में पहली कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने शिवभक्तों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर भगवान परशुराम और भारत माता के चित्र भेंट किए। इस दौरान पुरा महादेव स्थित परशुरामेश्वर मंदिर जाने वाले सैकड़ों कांवड़ियों का भी सम्मान किया गया। कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। शिविर में शुभारंभ से समापन तक हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सेवा का लाभ लिया। शिविर में सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्यमंत्री यशवीर सिंह, विमल शर्मा, मनिंदर पाल सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, डॉ. मीनाक्षी भराला, सत्येंद्र भराला और अनिकेत भारद्वाज समेत भाजपा व संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।