मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को विस्तार देते हुए आर्यन सिंह को राष्ट्रीय लोकदल उप्र खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों एवं छोटे शहरों से निकलकर अनेक युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, उचित मंच और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। जिम्मेदारी मिलने पर आर्यन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह, खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता देवी और खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर का आभार जताया है। ब्यूरो