फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरिद्वार से गंगा जल लेकर गंतव्य पहुंचे शिव भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज करेंगे भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर भोले के भक्तों का जत्था अपने-अपने गंतव्य स्थलों पर पहुंचने लगा है। कांवड़ियों की आमद से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। लंबी और कठिन पैदल यात्रा के बाद पहुंचे श्रद्धालुओं का स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्राचीन झारंखड़ी शिव मंदिर पर तीन दिवसीय मेले का ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह ने शुभारंभ किया।
कांवड़ियों में यात्रा पूरी होने का अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। शिव भक्त जलाभिषेक की तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार सुबह नगर व देहात क्षेत्र के शिवालयों में भगवान आशुतोष के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों और पुलिस प्रशासन मौजूद है। मंदिरों में बैरिकेडिंग कर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर प्राचीन झारंखड़ी शिव मंदिर पर दूर-दराज से पहुंचे हजारों कांवड़ियां भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। वहीं स्वास्थ्य शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा, बीपीएम इकरार अहमद, फार्मेसिस्ट आशीष चौधरी, हरीश, लोकेंद्र आदि ने स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जांच कर दवा वितरित की। इस दौरान चेयरमैन बलराज, सोहनवीर, योगेश राणा, राजीव भाटी, बिजेंद्र सिंह नवल, आनंद कुमार, कपिल कुमार, गुड्डू प्रधान, ललित चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें