फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रवार बारिश से बढ़ रही उमस  

Wed, 25 Jul 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जुलाई माह खत्म होने वाला है, लेकिन अभी तक ठीक से बारिश नहीं हुई है। क्षेत्रवार हो रही बारिश से गर्मी और उमस भी बढ़ जाती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो क्षेत्रवार बारिश से मानसून कमजोर होता है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। शाम को करीब पांच बजे शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, जो 15 मिनट बाद ही बंद हो गई। वहीं बारिश के साथ-साथ धूप भी निकली हुई थी। इसके बाद उमस और बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.6 डिग्री व रात के तापमान केे 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मंगलवार को भी शहर में हल्की बारिश हुई, जबकि देहात में बारिश नहीं हुई। जिस तरह से मौसम चल रहा है, वह ठीक नहीं है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि  बारिश का असर अभी बना हुआ है। 26 के बाद फिर से बन रहे सिस्टम से वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें