मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित आरटीओ ऑफिस के सामने सोमवार को एक किन्नर को गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक काजल निवासी श्याम नगर गुरु रेखा के साथ बधाई लेने ऑटो में आरटीओ रोड की तरफ से जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने काजल पर गोली चला दी। गोली काजल के पैर में लगी। वारदात पर गुस्साए किन्नरों ने मौके पर पहुंची पुलिस का घेराव किया। पूछताछ में किन्नरों ने बताया कि किन्नर के दूसरे पक्ष ने हमला कराया है। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।