फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर और कोहरे ने थामी शहर की रफ्तार  

Thu, 21 Dec 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह को कोहरा, आसमान में छाए बादल और उस पर शीत लहर ने शहर की रफ्तार थाम दी। सूर्य देव दिन भर बादलों में घिरे रहे। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो ठंड का असर ऐसे ही रहेगा। सुबह के समय कोहरा कभी कम होगा तो कभी और गहरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बारिश के बाद वेस्ट यूपी में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। सर्दी का सितम बुधवार को भी सुबह से ही बढ़ता हुआ दिखा। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। कोहरा छंटने पर हल्की धूप निकली। लेकिन बादल छाने पर धूप पूरी तरह खिल नहीं सकी। हालांकि दोपहर को फिर कुछ समय के लिए सूर्य देव ने दर्शन दिए। लेकिन बादल छाने और शीतलहर चलने से शाम को मौसम और सर्द हो गया। 
मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्र्र्दता 57 व न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के तापमान में मामूली गिरावट और रात के तापमान मामूली बढ़ोत्तरी रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि बृहस्पतिवार को कोहरा भले ही हल्का रह सकता है। लेकिन सर्दी का असर ऐसे ही बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें