मेरठ। आर्य समाज बुढ़ाना में रविवार को आयोजित चतुर्वेद पारायण श्रृंखला यज्ञ के अंतर्गत प्रातः काल ऋग्वेद के मंत्रों के साथ यज्ञ हुआ। यज्ञ के यजमान विजय आर्य एवं बबीता गुप्ता रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय आर्य ने की। मुख्य वक्ता चंद्रगुप्त कथूरिया ने क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला प्रधान सुशील बंसल ने कहा कि भारत माता के वीर सपूतों ने अपने संकल्प को पूरा कर देश का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर तरुण रस्तोगी, नरेश, योगेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, गीता बंसल, रेखा गुप्ता रहीं। संवाद