:मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में रविवार को भक्तामर विधान कराया गया। अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य पूनम जैन एवं वर्तिका जैन को प्राप्त हुआ। भक्तामर के 48 श्लोकों का उच्चारण करते हुए 48 दीप स्वास्तिक मांडले पर अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती कर जैन धर्म के सिद्धांतों का श्रवण किया। अंत में लकी ड्रॉ के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संवाद