मोदीपुरम। अंडर-18 बास्केटबाल चयन प्रतियोगिता में सोमवार को विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन शिविर में कोच ओंकार सिंह के मार्गदर्शन में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। रोम्बस वर्ल्ड स्कूल के शौर्य बालियान का भी चयन हुआ।
प्रधानाचार्य अमित कोहली ने बताया कि शौर्य की इस उपलब्धि से स्कूल में हर्ष का माहौल है। बास्केटबाल कोच अभिषेक विजय का विशेष सहयोग रहा। शौर्य को कोच व स्कूल के शिक्षकों ने बधाई दी। संवाद