फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेक्टर- 2 में घंटो हुआ हंगामा

Wed, 28 Mar 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकाली गई महिला अपने दो बच्चाें के साथ ससुराल की दहलीज पर धरना देकर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ ले गई। पीड़िता ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

हापुड़ निवासी सोनिया की शादी चार साल पहले शास्त्रीनगर सेक्टर-2 निवसी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे हैं। परेशान होकर महिला सात जनवरी को मायके चली गई। मंगलवार दोपहर महिला के पिता उसे ससुराल लेकर पहुंचे, लेकिन पति ने महिला अंदर नहीं आने दिया। पति उसे वहीं छोड़कर चले गए। लोगों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही महिला और पति में तीखी नोंकझोंक हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पति खुद को निर्दोष बताकर पत्नी पर बिना वजह फंसाने का आरोप लगा रहा था। इंस्पेक्टर नौचंदी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें