फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिबाला पुंडीर बोलीं पेट्रोल पर 20 रुपये बढ़ाकर घटाते हैं 5 रुपये, अटल जी को लेकर कही ये बड़ी बात

Sun, 07 Oct 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व विधायक व भाजपा नेत्री शशिबाला पुंडीर ने कहा कि पेट्रोल की कीमतों में 20 रुपये बढ़ाते हैं तो पांच रुपये घटाते हैं और बाद में बयान देते हैं कि पेट्रोल की कीमतें हमारे हाथ में नहीं है। जनता अब भाजपा की केंद्र सरकार के झूठों वादों से वाकिफ हो चुकी है और चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी।
विज्ञापन


जखवाला गांव में आयोजित सम्मान समारोह में शशिबाला पुंडीर ने कहा कि एक सिर के बदले 50 सिर लाने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री, पाकिस्तान से चीनी और सीमेंट का आयात करने की बात कर रहे हैं। जिससे उनके झूठ की पोल खुल जाती है। आज देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।

राजनीतिक लाभ के लिए अटल जी अंतिम यात्रा का इस्तेमाल
जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। कहा कि मोदी सरकार ने अटल जी की अंतिम यात्रा को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया, जिसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। कहा कि किसानों की हमदर्द होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने अन्नदाता किसानों पर दिल्ली में लाठीचार्ज कराया।
विज्ञापन


इससे पूर्व जखवाला के ग्रामीण देवी मंदिर से कार्यक्रम स्थल तक शशिबाला को बैंडबाजों के साथ लेकर गए। जहां उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर साहब सिंह, राकेश चौहान, ओमकार, अश्वनी, विनीत चौहान, अनंद पाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें