फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भीषण गर्मी में भूनी टोल पर राहगीरों को बांटा शरबत

विज्ञापन
सरूरपुर। भूनी टोल पर शरबत पिलाते टोल कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सरूरपुर। बढ़ती गर्मी और तेज धूप को देखते हुए मंगलवार को भूनी टोल प्लाजा कर्मचारियों ने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों और राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। इस दौरान लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अधिक पानी पीने और धूप में सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई। टोल कर्मचारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में हाईवे पर सफर करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में राहगीरों को शरबत पिलाकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया गया है। इस दौरान राजेश सरदार, अभिनव राणा, कादिर, गौरव, फिरोज, अनिल, योनित, बबलू, विकास और यतीश समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें