रिमांड पर शरद से पूछताछ के दौरान पता चला था कि उसने बिजली बंबा बाईपास पर फ्लैट, टीपीनगर में प्लॉट, गंगनहर पर भोला गांव के पास 2500 गज जमीन पर होटल का निर्माण कराने के अलावा फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी फ्लैट खरीदे हैं।
वह देह व्यापार का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क भी चलाता था। नेपाल के रास्ते दूसरे देशों से लड़कियों को लेकर देशभर में देह व्यापार में धकेल रहा था। दूसरी पत्नी सोनिया के नाम पर भी उसने संपत्ति खरीदी है। शरद व उसकी मां और पत्नी के सात बैंक खातों में 20 सितंबर से पहले तक पिछले 15 माह में साढ़े चार करोड़ की धनराशि जमा हुई।
अधिकांश ट्रांजेक्शन विदेशों से हुआ था। शरद ने बैंकों से पैसा निकालकर करीब एक करोड़ से ज्यादा का सोना खरीदा। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि एसआईटी जांच कर रही है। अभी तक बैंक खातों में 84 लाख रुपये सीज कराए गए हैं।